देश के लोकतंत्र पर हो रहा हमला, विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा

नई दिल्ली, ट्विटर विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। संसद में विपक्ष को बोलने की अनुमति नहीं है, हमें दबा दिया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया भी नियंत्रित की जा रही है। राहुल गांधी केंद्र सरकार पर आए दिन निशाना साधते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सरकार के साथ-साथ मीडिया और ट्विटर पर भी पक्षपाती होने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष पार्टियों को बोलने नहीं दिया जाता है, उन्हें दबा दिया जाता है। मीडिया भी नियंत्रित की जाती है। राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से निलंबित किए जाने के बाद उन्होंने कहा कि मेरे लाखों समर्थकों का अपमान हुआ है। ट्विटर का रवैया पक्षपातपूर्ण है।राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगता था की, मीडिया के बाद टि्वटर प्रकाश की एक किरण है, जहां हम जो सोचते हैं उसे ट्विटर पर डाल सकते हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। ट्विटर भी वही सुनता है जो सरकार कहती है हालांकि, बता दें कि ट्विटर साफ कर चुकी है कि वह अपनी पालिसी के अनुसार ही काम कर रही है। उस पर किसी का कोई दबाव नहीं है बता दें कि कुछ दिनों पहले ट्विटर ने कई भाजपा मंत्रियों के हैंडल से भी ब्ल्यू टिक हटा दिया था। तब भी कंपनी की ओर से सफाई आई है। इसलिए राहुल गांधी के आरोपों में दम नजर नहीं आता है। लेकिन विपक्ष में होने के कारण वह हर चीज के लिए केंद्र की मोदी सरकार को ही दोषी करार देते हैं। ये शायद कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *