श्वेता तिवारी को आप “शुक्ला वर्सेस त्रिपाठी” में देख सकेंगे, इसमें उनकी है सीबीआई अफसर की भूमिका

मुंबई, टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जल्द ही “शुक्ला वर्सेस त्रिपाठी” में नजर आने वाली हैं। इस सस्पेंस थ्रिलर शो में वह सीबीआई ऑफिसर की भूमिका निभाने वाली हैं। इस खबर के बाद श्वेता के फैंस बहुत खुश हैं। “शुक्ला वर्सेस त्रिपाठी” की कहानी मधुरिमा नाम की एक युवा कवयित्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे दुर्भाग्य से एक लाइव टेलीविजन शो के दौरान गोली मार दी जाती है। इस अचानक हुई हत्या के बाद, श्वेता का कैरेक्टर राजनीतिक समाज और उसके मानदंडों पर ध्यान नहीं देते हुए मामले को सुलझाने में लग जाता है। इस शो के बारे में श्वेता तिवारी ने कहा ‎कि “मैं आगामी सीरीज शुक्ला वर्सेस त्रिपाठी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। यह काफी सस्पेंस और थ्रिलर वाला है और हमने अभी इसकी शूटिंग शुरू की है।” अपने ‎किरदार के बारे में बात करते हुए श्वेता तिवारी ने बताया ‎कि “मैं एक सीबीआई अधिकारी रिधिमा लाखा की भूमिका निभा रही हूं, जिसे कोई रिश्वत नहीं दे सकता है। हम एक नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, मैं बस अपने प्रशंसकों से प्यार और समर्थन की कामना करती हूं।” इस शो का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू पर होगा, जो रश्मि देसाई और तनुज विरवानी स्टारर “तंदूर” के लॉन्च के बाद से चर्चा में बना हुआ है। बता दें, श्वेता तिवारी हाल ही में अपने पति अभिनव कोहली के साथ विवाद को लेकर चर्चा में थीं। अभिनव आरोप लगाया था कि श्वेता उन्हें उनके बेटे रेयांश से मिलने नहीं देती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अभी “खतरों के खिलाड़ी 11” में नजर आ रही हैं। श्वेता इन दिनों अपनी फिगर को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *