मुनमुन दत्ता यानि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीताजी’ शो को नहीं छोड रही

मुंबई, टीवी जगत के सबसे मशहूर शोज में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा ‘ में हाल ही में खबरें आई थीं कि शो में बबीताजी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता भी शो को अलविदा कहने वाली हैं। यह खबर सुनते ही शो के दर्शक मायूस हो गए थे, लेकिन अब इन खबरों पर खुद मुनमुन दत्ता ने प्रतिक्रिया दी है। पहले शो के मेकर्स ने मुनमुन दत्ता के शो को अलविदा कहने की खबरों को महज अफवाह बताया था और अब मुनमुन दत्ता ने खुद ही सामने आते ही इन खबरों को गलत बताया है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ये गलत रिपोर्टिंग उनकी जिंदगी पर गलत असर डाल रहा है। यानी शो के मेकर्स और खुद मुनमुन दत्ता ने साफ किया है कि एक्ट्रेस अभी भी शो का हिस्सा हैं। बता दें, बीते कुछ एपिसोड्स से मुनमुन दत्ता नजर नहीं आईं तो कयास लगाए जाने लगे कि बबीता जी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया है। दरअसल, इसके पीछे एक वजह उनका विवादों में रहना भी माना जा रहा है। जाति विशेष पर टिप्पणी को लेकर मुनमुन दत्ता पिछले दिनों चर्चा में थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली, लेकिन शो से गायब रहीं। इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद मुनमुन दत्ता के खिलाफ जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के बाद देशभर में कई जगह उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। एक्ट्रेस ने माफी मांगते हुए कहा था कि वह ‘अलग भाषायी क्षेत्र से होने के चलते से बोले गए शब्द का अर्थ नहीं जानती थीं।
इसीलिए उनसे यह गलती हुई। वह सभी जाति और समुदायों का सम्मान करती हैं और उनका किसी के बारे में ऐसा गलत बोलने का बिल्कुल इरादा नहीं था’। मालूम हो ‎कि अपने हल्के-फुल्के अंदाज में सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। दर्शक शो के हर कैरेक्टर से खास जुड़ाव महसूस करते हैं। शो के दर्शक पहले ही दयाबेन यानी दिशा वकानी के शो के जाने से दुखी हैं। फिर अंजली भाभी और हरजीत सिंह सोढ़ी ने भी शो को अलविदा कह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *