मोदी की सबसे ताकतवर कमेटी में शामिल किये गए सिंधिया

भोपाल, मंत्रिमंडल विस्तार में युवा और नए चेहरों को मौका देने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महत्वपूर्ण कैबिनेट कमेटी में भी युवाओं को तरजीह दी है। उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी ने सबसे ताकतवर निवेश और विकास कमेटी में शामिल किया है।
इस कमेटी में सिंधिया के अलावा अश्विनी वैष्णव, नारायण राणे और वीरेन्द्रसिंह कुमार को भी शामिल किया गया है। वहीं राजनीतिक मामलों की कमेटी मेें केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, गिरिराजसिंह को शामिल किया है। यह पहली बार सीसीपीए कमेटी में शामिल हुए हैं। इनके अलावा स्मृति ईरानी को भी इस कमेटी का हिस्सा बनाया गया है। जनजाति मामलों की कमेटी में अर्जुन मुंडा, किरण रिजुजू, अनुराग ठाकुर जैसे युवा चेहरों को शामिल किया गया है। वहीं रोजगार और कौशल विकास कैबिनेट में भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव, आरसीपी सिंह, किशन रेड्डी को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *