इंजीनियरिंग कॉलेज में बोले मुख्यमंत्री प्रदेश के बेटा, बेटी भी लगाये उद्योग

जबलपुर, मुख्यमंत्री ने यहा कहा कि प्रदेश में इन्वेस्टर फ्रेंडली उद्योगनीति बनाई गई है। निवेश हो रहा है लेकिन खुशी तब होगी जब प्रदेश के बेटा, बेटी उद्योग लगाये। मुख्यमंत्री यहां शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के ७५ वर्ष पूर्ण होने पर (प्लेटिनम जुबली) समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमति यशोधरा राजे सििंधया, विधायक इंदू तिवारी, अशोक रोहिणी, नंदनी मरावी मंचासीन रहे।
डुमना से वे सीधे जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे जहां कॉलेज का प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत की. यहां मुख्यमंत्री ने युवा छात्र-छात्राओं से डायरेक्ट संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा यहां सेंट्रल फॉर इन्क्यूवेशन डिजाइन, इनोवेशन सृजन का शुभारंभ किया। और नवीन टीचिंग ब्लॉक निर्माण का शिलान्यास कर पौधारोपण भी किया। इसके बाद जश्न सभागार में आयोजित युवाओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने वन टू वन चर्चा की। इंजीनियरिंग कॉलेज के ७५ वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह के अवसर पर ऐतिहासिक भवन का डाक विभाग का एक लिफाफा भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी किया गया। कॉलेज की ओर से डॉ. अजय चौधरी, वीरेंद्र साहू आदि के अलावा ब्रह्मोस के डायरेक्टर डॉ. सुधीर मिश्रा ने ऑनलाइन सहभागिता की।
प्रदेश के बेटे बेटी भी उद्योग लगाएं
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर में आयोजित जनसंवाद में भाग लिया. यहां पहला सवाल आर्या सिंह ठाकुर ने किया. इसके जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मप्र की उद्योग नीति इन्वेस्टर फ्रेंडली है. उद्योगों को बढ़ावा देने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. छात्रों के सवालों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश तो हो, लेकिन हम चाहते हैं कि प्रदेश के बेटे-बेटी भी उद्योग लगाएं. उन्होंने परेशानी न हो इसके लिए नियमों का सरलीकरण किया जा रहा है. पैसों की व्यवस्था भी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *