यूपी में गुरुवार तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बढ़ते मामलों के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। यानी मंगलवार सुबह सात बजे तक रहने वाला लॉकडाउन अब गुरुवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी। नगर पालिका और नगर निगम की टीमें प्रदेश में इस दौरान जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन का काम करेंगी।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर छह तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद से प्रदेश में लॉकडाउन दो दिन और बढ़ गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है। अब गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉक डाउन लागू रहेगा। इस लॉकडाउन के दौरान किसी के भी बेवजह बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा। बाजार बंद रहेंगे, साप्ताहिक मार्केट नहीं लगेंगी। लॉकडाउन के दौरान कोरोना वैक्सीनेशन कार्य तथा औद्योगिक गतिविधियां चलते रहेंगे। इस दौरान सीमित अवधि के लिए फल, सब्जी, डेयरी व राशन जैसी जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी। इसके साथ ही साथ पेट्रोल पंप व गैस आपूर्ति और दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगी। सभी जगह साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। सरकारी कर्मचारी आवाजाही कर सकेंगे, इन्हें मांगने पर आईडी कार्ड दिखाना होगा। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को छूट जारी है। गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग अस्पताल आ-जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *