दमोह, मप्र के दमोह उपचुनाव में कांग्रेस के अजय टंडन ने दी भाजपा को शिकस्त दी है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा से चुनाव लड़ रहे राहुल लोधी को हरा दिया है। यहां दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भाजपा की तरफ से राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। 17 राउंड बाद से ही कांग्रेस जीत की ओर बढऩे लगी थी। कांग्रेस के अजय टंडन 15,717 मतों से आगे हैं। इधर, मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी को सोशल मीडिया पर जीत की अग्रिम बधाई भी दे दी है। अभी तक सिर्फ पांचवें राउंड में ही भाजपा को 655 वोटों की बढ़त मिली थी। इसके बाद अब 18वें राउंड से बढ़त मिलना शुरू हुई है। कुल वोटों में से 57.44 प्रतिशत वोट कांग्रेस और 37.17 प्रतिशत वोट भाजपा के खाते में गए हैं। 5.52 प्रतिशत वोट अन्य के खाते में गए हैं। दमोह तहसील के गांव खेरूआ के रहने वाले राहुल सिंह लोधी अपना ही गृह मतदान केंद्र हार गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 12 पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को 206 वोट मिले, जबकि राहुल सिंह को केवल 108। वे यहां 98 वोट से अपने ही गांव में बूथ हार गए।
मप्र के दमोह उपचुनाव में कांग्रेस के अजय टंडन ने दी भाजपा को शिकस्त