महाराष्ट्र में कल रात 8 बजे से 15 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया गया

मुंबई,महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना की रफ्तार के बीच राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार रात साढ़े आठ बजे जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल बुधवार रात 8 बजे से ‘ब्रेक द चेन’ मुहिम को शुरू किया जाएगा। राज्य में 15 दिनों तक कर्फ्यू लगा रहेगा। राज्य में धारा 144 लगा दी गई है। अगले 15 दिन के लिए पूरा राज्य में बेवजह घूमने पर पूरी पाबंदी। किसी भी व्यक्ति को आवश्यक काम होने पर ही घरों से निकलना होगा। जनता आप तय करें कि हम ये करेंगे और वो नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ठाकरे ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जरूरी काम नहीं हो तो घर के बाहर ना निकलें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अभी पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। इसके साथ ही, बस, ट्रांसपोर्ट और लोकल को बंद नहीं किया जा रहा है। लेकिन वो सारी चीजें सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को जनता को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना डरवाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में अब तक 970 बिल्डिंग को सील किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि बीच में ऐसा लगा कि कोरोना के खिलाफ जंग को हम जीत गए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मामला बेहद डराने वाला है। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग में वैक्सीन की प्रक्रिया को तेज करनी होगी। उन्होंंने प्रधानमंत्री से उद्योगों को मदद करने की अपील की। इसके साथ ही, उन्होंने विमानों से ऑक्सीजन के सप्लाई की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल (बुधवार) रात 8 बजे से कोरोना के नए नियम लागू होंगे। अब कड़े कदम उठाने का वक्त आ गया है। मैं लॉकडाउन की बात नहीं कर रहा हूं लेकिन कुछ पाबंदियां जरूरी है। रोजी रोटी जरूरी है। जान बचाना भी जरूरी है। जान बचाना आज सबसे बड़ा मुद्दा है। अस्पताल बढ़े, बेड बढ़े फिर भी राज्य में कोरोना पर कंट्रोल नहीं है। ऑक्सीजन का पूरा इस्तेमाल सिर्फ स्वास्थ्य सेवा पर हो रहा है। 100 फीसदी ऑक्सीजन का इस्तेमाल लोगों की जान बचाने के लिए हो रहा है। हमें तुरंत ऑक्सीजन की जरूरत है। जबतक ऑक्सीजन हमारे पास पहुंचता नहीं तबतक हमारे पास हालात खराब हो रहे हैं। दूर के राज्यों से ऑक्सीजन लाने में वक्त लगेगा। महाराष्ट्र के अस्पतालों पर जबरदस्त दबाव है। सिस्टम किसी भी वक्त क्रैश कर सकता है। हम मौत की एक भी डिटेल छिपा नहीं रहे हैं। हमने पीएम मोदी के साथ बैठक में अपील की। हमने कारखाने और अन्य उद्योग से विनती की है कि वो हमें ऑक्सीजन दें। वहां से ऑक्सीजन मिल रही है। लेकिन अन्य राज्यों से हमें ऑक्सीजन लाने की इजाजत मिले। मुख्यमंत्री ने कहा, आज तक जो पाबंदियां लगाई गई थी उसे और बढ़ा रहा हूं। ई-कॉमर्स और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। बैंक में कामकाज जारी रहेंगे। होटल टेक अवे और होम डिलिवरी देंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न हो इसलिए हमने परीक्षा की तारीख बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। राज्य पर काफी दबाव आ गया है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर राज्य में सबकुछ बंद रहेगा। सार्वजनिक बस सेवा बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने तीन महीने लॉकडाउन लगाया। आधी आबादी को टीका लगाया। हमें एक साथ लड़ने की जरूरत है। तभी हम कोरोना को हरा सकते हैं। हम लड़ेंगे और इस जंग को जीतेंगे। मरीजों की जो संख्या बढ़ रही है वो भयावह है। दवाइयां कम पड़ रही है। आने वाले दिनों में हम इस स्वास्थ्य सेवा को बढ़ाने वाले हैं। जो जो करना संभव है, हम वो कर रहे हैं। पिछले साल जिद और संयम की वजह से कोविड-19 पर हमने नियंत्रण पाकर दिखाया था। लेकिन इसबार जो लहर है वो काफी खतरनाक है। 15 दिन बाद कितने केस होंगे ये कहना मुश्किल है। हमें टीकाकरण को बहुत बढ़ाना होगा। शायद हम इसको खत्म नहीं कर पाएं लेकिन कोरोना की लहर को जरूर कम कर सकते हैं। अभीतक हम इस लहर के पीक तक पहुंचे हैं या नहीं ये नहीं मालूम। ये कहां तक पहुंचेगा नहीं पता। टीकाकरण से कोरोना की लहर को कंट्रोल कर सकते हैं। ये मुश्किल नहीं आपदा है। जीएसटी देने की अवधि को तीन महीने बढ़ाया जाए। ये मैं पीएम से अपील कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *