कोरोना की वजह से आम की फसल का 40 % उत्पादन घटा

औरंगाबाद, महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश, ज्यादा तापमान से 40 फीसदी कम उत्पादन के बावजूद इस बार फलों के राजा आम का दाम कम रहेगा। पिछले वर्ष पांच दर्जन अल्फांसो (हापुस) पेटी 2000-2200 रुपए में थी। इस बार दाम 2200-2400 रुपए के बीच रहने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं बंद होने से बाहर जाने वाला आम देश में खपाया जाएगा। उत्तर प्रदेश से भी निर्यात ठप रहने की आशंका है। इससे लंगड़ा, चौसा और दशहरी जैसे आम जो पिछले साल 40 से 50 रुपए किलो थे, इस बार भी इसी दाम पर मिलेंगे। नेशनल मैंगो डेटाबेस के मुताबिक दुनिया का 45 प्रतिशत आम भारत में होता है। सबसे पसंद किए जाने वाले आमों में शुमार हापुस का 80 प्रतिशत उत्पादन महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगड, ठाणे, पालघर और कर्नाटक के कुछ जिलों में होता है।
400 करोड़ रुपए का सालाना एक्सपोर्ट
2014-15 में 28 यूरोपीय देशों ने हापुस के एक्सपोर्ट पर बंद कर दिया था। हालांकि 2015-16 से एक्सपोर्ट फिर शुरू हुआ। हर वर्ष करीब 50 हजार टन आम दुबई, यूएई, ओमन, चीन, यूरोपियन यूनियन, जपान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और नीदरलैंड जाता है। छह हजार मीट्रिक टन केवल यूएई, दुबई, ओमन, अमेरिका जाता है। यूपी के आमों की सबसे ज्यादा मांग यूरोपीय देशों और दुबई, यूएई, बहरीन में है। उप्र मैंगो एक्सपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष नदीम सिद्दिकी ने बताया, पिछले साल प्रदेश के आम निर्यातकों के पास मध्य पूर्व के देशों से 800 टन का आर्डर था। इस बार पाकिस्तानी रुपए की वैल्यू कम होने से वहां का आम खाड़ी देशों के को सस्ता पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *