लीजा हेडन अब नए घर में करना चाहती है तीसरे बच्चे का स्वागत

मुंबई, एक्ट्रेस लीजा हेडन को जहां तीसरी बार मां बनने की खुशी है तो वहीं नया घर खरीदने की भी बेहद खुशी हैं। अपने तीसरे बच्चे का स्वागत लीजा नए घर में करना चाहती हैं। इसलिए अपने घर के इंटीरियर और डेकोरेशन के लिए प्रेग्नेंट होने के बावजूद जमकर मेहनत की है। सभी जानते हैं कि घर को बनाने में कितनी भागदौड़ करनी पड़ती है।
लीजा ने अपने फैंस के लिए नए घर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।लीजा हेडन ने नए घर के हर एंगल से ली गई फोटो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में लीजा के नए घर की खूबसूरती देखते ही बन रही है। 9 फोटोज के कोलॉज में दिख रहा है कि लीजा ने व्हाइट, ग्रे, ब्राउन कलर का इस्तेमाल किया है। घर देखने में बेहद सौम्य और शांतिपूर्ण लग रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के मार्बल पीस से डेकोरेशन के साथ व्हाइट फर्नीचर और मिरर का इस्तेमाल कर घर को एक नया लुक देने की कोशिश की गई है। सोफे का कलर ब्राउन रखा गया है, जबकि बेडरूम में व्हाइट शेड ही दिख रहा है। लीजा अपने नए घर की खुशी को शेयर करते हुए एक पोस्ट भी लिखा है।
इस पोस्ट में लीजा ने बताया है कि इस घर को सजाने, संवारने अपनी च्वॉइस के हिसाब से बनवाने में कई मैगजीन और सोशल मीडिया साइट्स की मदद ली है। लीजा हेडन अपनी प्रेग्नेंसी की फोटो को अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। लीजा ‘आयशा’, ‘हाउसफुल 3’, ‘क्वीन’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘क्वीन’ में लीजा हेडन को काफी पसंद किया गया था। लीजा हेडन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड डिनो ललवानी से शादी की है। बता दें ‎कि लीजा हेडन इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। लीजा जल्द ही अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *