चुनाव अयोग के आदेश के बाद आईएएस एनपी पांडेय निलंबित

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद यूपी के आईएएस अधिकारी एनपी पांडेय को निलंबित कर दिया है। उन पर एक महिला से अभद्रता करने का आरोप था। मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी। चुनाव आयोग ने आईएएस पर लगे आरोपों को जांच में सही पाया। इसके बाद आयोग ने मुख्यमंत्री योगी को आईएएस पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विदित हो कि यूपी के आईएएस अधिकारी एनपी पांडेय एसीपी ब्रांच में विशेष सचिव हैं। पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनाव के चलते एनपी पांडेय को वहां पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान आईएएस अफसर ने एक महिला से अभद्रता की थी। महिला ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। महिला की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने आईएएस अफसर पर जांच बैठा दी। जांच में आईएएस अफसर पर लगे आरोपों को आयोग ने सही पाया। इसके बाद आयोग ने यूपी सरकार को आईएएस अफसर पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था। आयोग के आदेश के बाद ही योगी सरकार ने आईएएस एनपी पांडेय को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *