मुंबई, कुछ समय पहले ही बालीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने स्केटिंग सीखते हुए अपने हाथ पर चोट लगवा ली थी। इस वजह से वह उस हाथ से काम नहीं कर पा रही हैं। लेकिन उनके पति रितेश देशमुख इस मुश्किल समय में भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। तभी तो जेनेलिया डिसूजा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रितेश देशमुख बहुत ही प्यार के साथ पत्नी की चोटी बना रहे हैं। दोनों के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख के साथ इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।
जेनेलिया डिसूजा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘मुझे किसी ऐसे इंसान की जरूरत है जो मेरे मुश्किल समय में भी मुझे प्यार कर सके, रितेश देशमुख।’ पति-पत्नी के इस वीडियो को एक घंटे के भीतर ही लगभग 2 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो पर फैन्स के खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं। बता दें कि जेनेलिया डिसूजा ने ‘तुझे मेरी कसम से’ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी खूब पहचान बनाई। बॉलीवुड में जेनेलिया डिसूजा ने ‘जाने तू या जाने ना’ और ‘मस्ती’ जैसी फिल्मों में काम किया।
रितेश देशमुख भी अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाते हैं, और हाउसफुल उनकी सुपरहिट सीरीज है। बता दें कि जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की केमेस्ट्री इतनी प्यारी है कि जब भी वह कोई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो इसे फैन्स का बहुत प्यार मिलता है।
रितेश इन दिनों बना रहे जेनेलिया की चोटी