भोपाल, मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में वायरस 1 से तीन लोगों तक पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में रिकार्ड 1502 नए केस मिले हैं। इससे पहले 10 अगस्त 2020 को एक दिन में 1575 केस मिले थे। लेकिन लगातार बढ़ रही संक्रमण दर ने खतरे की घंटी बजा दी है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट बताती है कि कोरोना फैलने की दर 6.5% हो गई है। जबकि सात दिन पहले यह 4.2 प्रतिशत थी।
प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना तीन शहरों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में भोपाल में 362, इंदौर में 387 और जबलपुर में 104 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। कोरोना को कंट्रोल करने के लिए इन तीनों शहरों में हर रविवार को लॉकाडाउन करने के साथ ही हर रोज नाइट कफ्र्यू लगाया जा रहा है। बावजदू इसके केस कम नहीं हो रहे हैं। जबलपुर में एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो 7 दिन बाद अब एक दिन में संक्रमितों की संख्या दो गुना से ज्यादा हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में ज्यादा सतर्कता बरतने की जरुरत है। क्योंिक भोपाल और इंदौर में एक सप्ताह में 2 हजार सें ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। जबलपुर में भी हर रोज 100 से ज्याद केस सामने आ रहे हैं। यदि संक्रमण फैलने की रफ्तार ऐसे ही बढ़ती रही तो हालात सिंतंबर 2020 जैसे हो जाएंगे। उस समय हर दिन 2 हजार से ज्यादा आए थे।
एक्टिव केस की रफ्तार बढऩा चिंताजनक
प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान में एक्टिव केस का आंकड़ा 9292 के पार पहुंच गया है। एक सप्ताह पहले यह 5616 था। यानी 60 प्रतिशत की ग्रोथ हो चुकी है। जबकि एक सप्ताह में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और संक्रमित होने वालों के आंकड़ों से पता चलता है कि हर दिन औसतन जितने लोग कोरोना को हरा कर स्वस्थ्य हुए, उससे दो गुना नए संक्रमित केस सामने आए। पिछले एक सप्ताह में हर रोजऔसतन 620 मरीज ठीक हुए, जबकि 1195 लोग संक्रमित हुए।
मप्र में कोरोना की दूसरी लहर एक दिन में रिकार्ड 1502 नए केस मिले