आमिर खान का सोशल मी‎डिया प्लेटफार्म से अलग होने का निश्चय

मुंबई, बॉलीवुड के “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” आ‎मिर खान ने अपने बर्थडे पर मिली बधाईयों का शुक्रिया अदा करते हुए सोशल मीडिया से अल‎विदा कहने का ऐलान ‎किया है। इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के मन में सवाल खड़े हो गए हैं। यूजर्स का कहना है ‎कि आखिर उन्होंने ऐसा किया क्यों? इस पर आमिर ने सोशल मीडिया छोड़ने के पीछे का कारण बताया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आ‎मिर ने अपने अंदाज में कहा कि “आप लोग इसको लेकर ज्यादा दीमाग न लगाए। मैं अपनी धुनकी में रहता हूं। सोशल मीडिया पर हूं कहां मैं। मुझे लगा वैसे भी मैं कुछ जाता नहीं हूं मैं अपनी धुनकी में लगा रहता हूं। मैंने अलविदा नहीं कहा है। मैं कहीं जा नहीं रहा हूं। पहले भी तो मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात करता था। अब मीडिया का रोल और बढ़ गया है क्योंकि फैंस और ऑडियन्स से मैं उनके जरिए ही बात करुंगा।” इससे पहले अ‎भिनेता ने अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज तक अपना फोन बंद रखने का फैसला किया था। फोन बंद करने का निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था कि सेट पर उनके डिवाइस के लगातार बजने से उनका काम प्रभावित न हो। बता दें कि आमिर खान ने अपना बयान जारी करते हुए कहा था कि दोस्‍तों, मेरे जन्‍मदिन पर इतने प्‍यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका तहे द‍िल से शुक्रिया। मेरा द‍िल भर आया है। साथ ही उन्होंने कहा ‎ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्‍ट होगा। हालांकि मैं इस माध्‍यम पर वैसे भी ज्‍यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला ल‍िया है। हम वैसे ही बातचीत करेंगे जैसे पहले करते थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने अपने चौथे स्पेशल गीत “हर्र फन मौला” में खूबसूरत एली अवराम के साथ वापसी कर ली है। इसके अलावा, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” के पोस्ट प्रोडक्शंस के साथ खुद को व्यस्त रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *