प्रियंका चोपड़ा को सिटाडेल के सेट पर हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मैडन के साथ हवा में लटकता हुआ देखा गया

मुंबई, वैश्विक सितारा भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा वेबाच के बाद अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका इसमें हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड मैडन के साथ दिखाई देंगी। इस स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज में प्रियंका अहम रोल निभा रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियोज की इस वेब सीरीज को अवेंजर्स के रूसो ब्रदर्स बना रहे हैं। इस सीरीज की शूटिंग इंग्लैंड में की जा रही है। ‘सिटाडेल’ की शूटिंग पूरी जोरो शोरो पर चल रही है। प्रियंका चोपड़ा भी रिचर्ड मैडन के साथ शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच ‘सिटाडेल’ के शूटिंग सेट से प्रियंका चोपड़ा का लुक लीक हो गया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फोटोज में रिचर्ड मैडन और प्रियंका चोपड़ा साई-फाई आउटफिट्स में हार्नेस से लटके नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सिल्वर और ब्लैक कलर का कॉस्ट्यूम पहना है तो वहीं रिचर्ड ओलिव ग्रीन कलर के कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं। इनमें से एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा एटीवी मशीन चलाती भी नजर आ रही हैं, जिसमें गन जैसे हथियार लगे हुए हैं।
बता दें कि ‘सिटाडेल’ का ऐलान 2018 में किया गया था। कोविड महामारी की वजह से इसकी शूटिंग समय से शुरू नहीं हो पाई थी। याद दिला दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, ‘नई सीरीज में सुपर टैलेंटेड रिचर्ड मैडेन और और अविश्वसनीय रूसो ब्रदर्स के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकती। तैयार हो जाओ! एक बहुस्तरीय वैश्विक फ्रेंचाइजी होगी, जिसमें भारत, इटली और मैक्सिको के स्थानीय भाषा निर्माण शामिल हैं।’ रिचर्ड मैडन एचबीओ की ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और नेटफ्लिक्स सीरीज ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आ चुके हैं। वहीं, प्रियंका राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द वाइट टाइगर’ में दिखी थीं, इसकी प्रोड्यूसर प्रियंका भी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *