सोने की कीमत में फिर गिरावट,चांदी में मामूली बढ़त

मुंबई, सोने की कीमतों में लगातार गिरावट ‎दिखाई दे रही है। सोना 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे चल रहा है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर सोना 44444 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। गुरुवार शाम को यह 44541 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार सुबह सोना एमसीएक्स पर 44326 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। चांदी सोने से ‎विपरीत रुख दर्शा रही है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को चांदी मामूली बढ़त के साथ 65,931 रुपए प्रति किलो पर खुली। गुरुवार को यह 65921 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 217 रुपए की गिरावट के साथ 44,372 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,589 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी तरफ चांदी 1,217 रुपए गिरकर 66,598 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है. जो पिछले कारोबारी सत्र में 67,815 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *