अर्जुन सिंह को पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में याद किया गया

भोपाल, प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले कद्दावर नेता स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के सभाकक्ष में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कांगे्रसजनों ने स्वर्गीय अर्जुन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके संस्मरण पर प्रकाश डाला। वहीं कांगे्रस के वरिष्ठ नेता हरद्वारी लाल शर्मा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा के बाद दो मिनिट का मौन रखा गया।
प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने उनके संस्मरण को याद करते हुए कहा कि सर्वहारा वर्ग के नेता थे दाऊ साहब अर्जुन सिंह। मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल जैसे बड़े-बड़े पदों पर रहकर उन्होंने प्रदेश में गरीबों के उत्थान, जमीन के पट्टे, तेंदू पत्ता, बिजली के फ्री कनेक्शन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर सराहनीय कार्य किये थे। वे बुद्धिजीवी व्यक्तित्व थे। एक बार जिस कार्यकर्ता से मिलते थे उसे कभी भूलते नहीं थे।
प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन ने स्वर्गीय अर्जुनसिंह जी का स्मरण करते हुए कहा कि आज हमें चिंतन-मनन की जरूरत है। अर्जुनसिंह ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किये। पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए एक आयोग बनाया, संस्कृति कला में रूचि होने के कारण उन्होंने भारत भवन का निर्माण करवाया, कार्यकर्ताओं के प्रति उनमें आदरभाव था, वे अजातशत्रु थे। वर्तमान व्यापारिक दृष्टिकोण की सरकारंे देश और प्रदेश को खोखला कर रही हैं। महामंत्री राजकुमार पटेल ने भी दाऊसाहब के जीवन पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *