वन मंडल ने कछुआ तस्कर को दबोच दुर्लभ कछुए किये बरामद, चेन्नई, थाईलैंड तक तार जुडे होने की आशंका

 

भोपाल,राजधानी भोपाल वन मंडल के उड़नदस्ते ने बडी कामयाबी पाते हुए कछुआ तस्कर शाहरुख खान ज़मा को जहागीराबाद इलाके से गिरफ्तार किया है। अधिकारियो ने बताया कि पकडाया गया आरोपी प्रदेश से कछुए पकड़कर महाराष्ट्र, चेन्नई, गुजरात, असम और थाईलैंड के रास्ते चीन तक सप्लाई करता था। वन मंडल अफसरो ने बताया कि तस्कर के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत अमरावती में प्रकरण दर्ज है। वन विभाग के विशेष अभियोजक सुधा विजय सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वही उसका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। राजधानी मे ही दुर्लभ प्रजाति के कछुए बेचने का प्रयास कर रहे आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसके साथी उजेफा आबिद अली बोहरा को पैसौ की जरूरत थी। जिसके कारण वो कछुओ को बाहर भेजने की जगह भोपाल में ही बेचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही वो पकड़ा गया। अधिकारियो के अनुसार आरोपी के तार कई राज्यों तक जुड़े हैं। जानकारी के मुताबिक प्रांरभिक जॉच मे टीम को प्रारंभिक जांच में अंतरराष्ट्रीय तस्करी के सुराग हाथ लगे है। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि वो प्रदेश से कछुए पकड़कर महाराष्ट्र, चैन्नई, गुजरात, असम और थाईलैंड के रास्ते चीन तक सप्लाई करता था। फारेस्ट टीम ने कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार आरोपी शाहरुख से दुर्लभ प्रजाति के नौ कछुए बरामद किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *