नीतीश कैबिनेट का विस्तार भाजपा से 9 तो जदयू से 8 नए मंत्री बने, शाहनवाज को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी

पटना,नीतीश कैबिनेट का दूसरा विस्तार हो गया है। इसमें 17 नए मंत्री बने हैं। भाजपा से 9 तो जदयू से 8 मंत्री बने हैं। इनमें भापजा के 6 विधायक और 2 विधान पार्षद हैं। जनक राम को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई है। वे अभी किसी सदन के सदस्य नहीं है। जदयू के कोटे से 7 विधायक और एक विधान पार्षद को मंत्री बनाया गया है। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा मौजूद थे।
सीएम को लेकर अब नीतीश कैबिनेट में 31 मंत्री
बिहार की वर्तमान कैबिनेट में सीएम को लेकर मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। इससे पहले भाजपा के 7, जदयू के 4, हम के एक और वीआईपी के एक मंत्री थे। बिहार सरकार में कुल 44 विभाग हैं, लेकिन मंत्रियों के लिए सिर्फ 36 पद ही स्वीकृत किए गए हैं। वजह कि विधानसभा की कुल सीटों के 15 प्रतिशत ही मंत्री हो सकते हैं।
शाहनवाज उद्योग को उबारेंगे
नीतीश कैबिनेट में शपथ लेने के बाद नए मंत्रियों का विभाग भी बांट गया है। विधान पार्षद शाहनवाज हुसैन को उद्योग विभाग दिया गया है। श्रवण कुमार ग्रामीण विकास देखेंगे, जबकि मदन सहनी समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी उठाएंगे। प्रमोद कुमार के जिम्मे गन्ना उद्योग और विधि विभाग दिया गया है। वहीं, जदयू के संजय कुमार झा को जल संसाधन विभाग के अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिया गया है। सम्राट चौधरी पंचायती राज विभाग देखेंगे। नीरज कुमार सिंह बब्लू को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का जिम्मा मिला है। सुभाष सिंह सहकारिता विभाग में मंत्री बनाए गए हैं। बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुमित कुमार सिंह विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी विभाग देखेंगे। सुनील कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। नारायण प्रसाद पर्यटन, जबकि जयंत राज ग्रामीण कार्य मंत्री बनाए गए हैं। आलोक रंजन झा को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मो.जमां खां अल्पसंख्यक मंत्री बनाए गए हैं, जबकि सांसद रह चुके जनक राम को खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *