आप पर्सनल नंबर शेयर किए बगैर भी इस तरह से चला सकते हैं वॉट्सऐप

नई दिल्ली, हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिसके जरिये आप बिना अपना पर्सनल नंबर शेयर किए, वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए आपको एक वर्चुअल नंबर की ज़रूरत होगी। वर्चुअल फोन नंबर के लिए टेक्सनाउ ऐप्लीकेशन एक अच्छा ऑप्शन है। यहां से नंबर लेने के लिए आपको ये ऐप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको टेक्सनाउ पर एक फ्री अकाउंट बनाना होगा।
लॉग-इन करने के बाद, आपको यूएस और कनाडा स्थित 5 फ्री फोन नंबर की एक लिस्ट मिलेगी। इनमें से आप कोई भी एक नंबर सेलेक्ट कर सकते हैं। इस वर्चुअल नंबर से आप कॉल कर सकते हैं और इंटरनेट पर मैसेज भेज/रिसीव कर सकते हैं। अब वॉट्सऐप को फोन में डाउनलोड कर लें। ध्यान रहे कि अगर पहले से ही आपके फोन में डाउनलोड है तो आपको सबसे पहले वॉट्सऐप को अनइंस्टॉल करना होगा। वॉट्सऐप पर रजिस्ट्रेशन करते समय आपके द्वारा चुने गए वर्चुअल नंबर के आधार पर, इंडिया के एसटीडी कोड को इंडिया से यूएस या कनाडा में बदल दें। उसके बाद अपना वर्चुअल नंबर डालें। टेक्सनाउ ऐप को बैकग्राउंड में ओपन रखें। बता दें कि इस वर्चुअल फोन नंबर पर आपको ओटीपी नहीं मिलेगा।
ओटीपी की टाइमिंग एक्सपायर होने का इंतज़ार करें और फिर ओटीपी के लिए ‘कॉलमी’ ऑप्शन सेलेक्ट करें। आपको टेक्सनाउ ऐप पर मिस्ड कॉल मिलेगा और टेक्सनाउ ऐप के अंदर आपके वॉयसमेल पर एक नया मैसेज आएगा। ये एक ऑडियो मैसेज होगा, जिसमें आपका कोड बताया जाएगा। ओटीपी कोड डालने के बाद आगे प्रोसेस करें और वॉट्सऐप इस्तेमाल करें। मालूम हो ‎कि नई प्राइवेसी पॉलिसी की बात सामने आने के बाद वॉट्सऐप को काफी यूजर्स छोड़ रहे हैं। वॉट्सऐप के साथ अपने प्राइवेट डेटा की शेयरिंग को लेकर लोगों ने मन में डर बैठ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *