भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टीआई के कंधे पर हाथ क्या रखा कि उन्होंने खुश होकर पैर ही छु लिए

उज्जैन, एक बार फिर नेता के सामने वर्दी झुक गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पैर छूते हुए उज्जैन के इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है, प्रदेशाध्यक्ष गाड़ी से नीचे उतरते हैं। अगवानी में खड़े इंस्पेक्टर के कंधे पर उन्होंने हाथ रखा। इसके बाद इंस्पेक्टर ने उनके पैर छुए और नेता जी आगे बढ़ गए। वीडियो उज्जैन का है।
शनिवार शाम प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संगठन की गोपनीय बैठक करने उज्जैन आए थे। फ्रीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर गाड़ी से उतरने के बाद वहां तैनात माधवनगर थाने के टीआई दिनेश प्रजापति के कंधे पर हाथ रख उन्होंने हालचाल पूछा। नेताजी के कंधे पर हाथ रखते ही टीआई साहब भी खुश हो गए। उन्होंने वीडी शर्मा के पैर छू लिए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संगठन के पदाधिकारियों से बैठक करने कार्यालय में अंदर चले गए।
पारिवारिक संबंध और शिष्टाचार के नाते पैर छुए
टीआई दिनेश प्रजापति ने कहा, वीडी शर्मा से पारिवारिक संबंध हैं। कॉलेज में वह सीनियर थे। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने मेरे परिवार के बारे में पूछा। शिष्टाचार के नाते पैर छू लिए। टीआई ने यह भी माना, वर्दी में उनका यह कृत्य गलत था, लेकिन वर्दी के अंदर मैं इंसान भी हूं। पारिवारिक संबंध होने के नाते भावनाओं में आदर किया। इससे अधिक कुछ नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *