मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत में किसान आंदोलन जारी रखने का ऐलान

मुजफ्फरनगर, दिल्ली हिंसा के बाद गाजीपुर बार्डर पर धरना दे रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने व धरनास्थल से न हटने की घोषणा के साथ ही भावुक होने के बाद जिले में किसानों की महापंचायत हुई। जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसान आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कल धरना उठाने की बात होनी थी, लेकिन भाजपा के एक विधायक की हरकत ने आंदोलन को नया रूप दे दिया है। महापंचायत में राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चैधरी, आप सांसद संजय सिंह तथा सपा विधायक नाहिद हसन भी पहुंचे और आंदोलन को समर्थन की घोषणा की। महापंचायत में किसानों की संख्या इतनी अधिक हो गयी कि जीआईसी मैदान छोटा पड़ गया।
महापंचायत में नरेश टिकैत ने कहा कि किसान के सम्मान को ठेस पहुंची है। राकेश टिकैत ने आपके आदोलन को संजीवनी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पासे उल्टे पड़ गए हैं। सारे आरोप फर्जी साबित हो रहे हैं। हम कत्ल कर सकते है, लेकिन लाल किले वाले आरोप वाले काम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जो किसान हमारे साथ मरने जीने को तैयार है उसे किसके भरोसे छोड़ दें। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी इन पर विश्वास मत करना। जब भी किसान के मान सम्मान की बात आई है सबने एकजुटता का परिचय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *