ग्वालियर में कोहरे के साथ लौटी सर्दी दोपहर बाद हुए सूरज के दर्शन

ग्वालियर,जनवरी माह के अंत में एक बार फिर मौसम के मिजाज ने पलटा खाया है। रविवार की सुबह जब लोग सो कर उठे तो बाहर घना कोहरा था साथ ही सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही थी वहीं उत्तरी दिशा से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण सर्दी एक बार फिर बढ़ गई है।। रविवार को हालत यह रही कि सुबह का कोहरा दोपहर 12:00 बजे तक नहीं छटा था और सूरज के दर्शन भी दोपहर 2:00 बजे करीब हुए उसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली। लेकिन सर्द हवाएं चलती रहीं जिसके कारण सर्दी का। अहसास होता रहा और लोग दिन के समय भी गर्म कपड़ों से लदे नजर आए ।वहीं शाम होते ही एक बार सर्दी कितनी बार एक बार फिर तीखे हो गए।। मौसम का मिजाज देखते हुए लग रहा है कि सर्दी अभी और असर दिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *