परिजनों के शादी से इनकार करने पर रिश्ते के चाचा-भतीजी फांसी पर झूले

उन्नाव, उन्नाव के पुरवा में एक पेड़ से चाचा और भतीजी का शव लटका ‎मिला है। दरअसल दोनों शादी करना चाहते थे, ले‎किन उनके ‎प‎रिजन इसके ‎खिलाफ थे। इसके चलते प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मरने वाला युवक मुंबई में रहकर कपड़ों की सिलाई का काम करता था। कोरोना लॉकडाउन में वो घर आ गया था। वहीं, उसके घर के सामने रहने वाली रिश्ते की भतीजी के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को युवक मुंबई जाने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन अब उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली है। इसके बाद जब युवक के पिता खेत पहुंचे तो वहां एक बाग में अपने बेटे और युवती के शव को लटका देख बदहवास हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने कहा ‎कि दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के बीच चाचा भतीजी का रिश्ता होने की वजह से इसी को भी यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वहीं दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ शवों का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें दोनों की मौत फांसी पर लटकने की वजह से होने की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *