इंदौर,गुजरात से उत्तरप्रदेश के लिए निकली बस शनिवार की सुबह सिरपुर के पास अम्मार नगर के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना ड्रायवर को झपकी लगने से हुई। बस में बैठी सवारियों के अनुसार ड्रायवर उन्हें बता रहा था कि उसे नींद का झांका आया और उसने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पेड़ से जा भिड़ी। घायलों को तुरंत मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सुबह करीब 7.20 बजे गुजरात से उत्तरप्रदेश की ओर जाने वाली लंबी दूरी की सवारियों से भरी बस के ड्रायवर ने बस पर नियंत्रण खोते हुए बस को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। बस के पेड़ से टकराते ही बिजली के खंभे से धमाके के साथ ही चिंगारियां निकलने लगीं। तभी बस में बैठी सवारियों में से किसी ने बोला कि बस में करंट फैल गया। बस इतना सुनते ही बस में बैठी सवारियां खिड़कियों से कूदने लगी। यह देश वहां पहंुचे रहवासियों ने उन्हें समझाया कि बस में करंट नहीं फैला है, आप घबराएं नहीं। पेड़ से टकराने के मामले में 3 से 4 सवारियां घायल हुई हैं जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
सिरपुर के पास गुजरात से यूपी जा रही बस के ड्राइवर को झपकी लगते ही पेड़ में जा घुसी बस