सिंधिया बोले जनता की योजनाओं का विरोध करना कांग्रेस की आदत

ग्वालियर,ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश दौरे के दूसरे दिन आज ग्वालियर पहुंचे। सिंधिया ने कहा कांग्रेस में जारी कलह उनका अंदरूनी मामला है। वह उनका विषय है वह अपने आप उसको देखें। हम अपने घर को मजबूत करेंगे। कांग्रेस में अब तक जो हो रहा था वह अब सड़क पर और सबके सामने आ गया है। उनको जनता नकार चुकी है। हर राज्य में और देश में भी वह नाकाम हो चुकी है। जो योजनाएं जनता के हित में हैं उनका विरोध करना कांग्रेस की परंपरा बन चुकी है। उनको मैं शुभकामनाएं देता हूं। देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के साथ है। जन कल्याण योजनाओं के साथ है। जेपी नड्डा और अमित शाह के नेतृत्व में जनता इस त्रिमूर्ति में पूर्ण विश्वास रखती है।
चुनाव फंडिंग की मुझे कोई जानकारी नहीं है
भाजपा नेताओं का नाम लेन-देन में आने के मामले पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है लेकिन जो भी इसमें रिपोर्ट है उसके आधार पर पूर्ण रूप से कार्रवाई होगी। दूध का दूध और पानी का पानी होगा। मैंने सदैव कहा है कि कमलनाथ जी की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी। सबको मालूम था बल्लभ भवन भ्रष्टाचार का कैसे अड्डा बन गया था। सुबह से रात तक केवल भ्रष्टाचार होता था।
सिंधिया ने कहा कि रात के अंधेरे में ही नहीं दिनदहाड़े भी भ्रष्टाचार की एक समुद्र बन गई थी। जो अब जनता के सामने आ चुकी है। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। हम सब भारतीय जनता पार्टी के आम कार्यकर्ता हैं। कोई गुट नहीं है कोई एक्शन नहीं है। कमल का फूल हमारा झंडा है और हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह जी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *