जबलपुर में नशीले इंजेक्शन के साथ दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया

जबलपुर, हनुमानताल थाना पुलिस ने नशीले इंजेक्शन बेचने के आरोप में दो सगे भाइयों को धरदबोचा। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी ओमती थाना क्षेत्र के दवा बाजार से थोक में नशीले इंजेक्शन खरीद कर इन्हें फुटकर में बेचते थे। सोमवार को हनुमानताल थाना पुलिस को इसकी खबर लगी तो आरोपियों को पकड़ने घेराबंदी की गई। जिसके बाद नशीले इंजेक्शन बेचने के आरोप में दोनों के ठिकाने पर दबिश देकर उन्हें पकड़ा गया। इस दौरान तलाशी करने पर मौके से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन मिलेए जिसे जब्त किया गया। गोहलपुर सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि चार खंभा निवासी इरशाद अहमद अंसारी और शमशाद अंसारी दोपहर के वक्त बूढ़ी खेरमाई मंदिर की गली के पास नशीले इंजेक्शन बेच रहे हैं। सूचना पर हनुमानताल पुलिस की टीम ने वहां दबिश देकर आरोपियों को धरदबोचा।
मिले नशीले इंजेक्शन और सीरींज
जांच के दौरान आरोपी शमशाद के पास से ३५ नशीले इंजेक्शन और ३५ सीरींज और आरोपी इरशाद के पास से १५ नशीले इंजेक्शन के साथ २० सीरींज मिलीं।
आरोपियों ने स्वीकारा कि वे अपने साथी पप्पू के साथ मिलकर नशीले इंजेक्शन बेचने का काम कई दिनों से कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के साथी पप्पू नामक युवक की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *