ट्विटर इनऐक्टिव या अधूरी डिटेल वाले अकाउंट से हटा रहा वेरिफिकेशन बैज

नई दिल्ली, माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर 20 जनवरी से पब्लिक वेरिफ़िकेशन शुरू करने जा रही है। ये वेरिफिकेशन ब्लू टिक के लिए आवेदन करने वाली कंपनियों या किसी इंडिविजुअल का किया जाता है। गौरतलब है कि लगभग तीन साल तक पब्लिक वेरिफ़िकेशन को कंपनी ने बंद रखा, लेकिन 2021 की शुरुआत से अब लोग ब्लू टिक के लिए रिक्वेस्ट कर सकेंगे। ट्विटर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसकी नई वेरिफिकेशन पॉलिसी 20 जनवरी से लागू की जाएगी और इस दौरान जो ट्विटर अकाउंट एक्टिव नही है या फिर उनकी डिटेल अधूरी है, उन अकाउंट से वेरिफिकेशन बैज हटा दिया जाएगा।
नई पॉलिसी के तहत ट्विटर के नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले अकाउंट का वेरिफेकेशन हटाया जा सकता है। साथ ही इन अकाउंट पर निगरानी रखी जाएगी। दरअसल ट्विटर अपने नियमों को वेरिफिकेशन प्रोसेस में साल 2021 में सुधार करने जा रहा है। ट्विटर की नई पॉलिसी को लेकर यूजर को ऑटोमेटिकली इन ऐप नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसमें नए नियमों को लेकर यूजर को जागरूक किया जाएगा। ट्विटर की तरफ से अपने नए वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए 24 नवंबर से 8 दिसंबर आम पब्लिक से राय मांगी गई थी। ऐसे में ट्विटर को करीब 22,000 सर्वे रिस्पांस मिले हैं। कंपनी ने कहा है कि इनऐक्टिव अकाउंट से ब्लू टिक हटाया जा सकता है। ट्विटर यूज़रनेम और बायो बदलने कि स्थिति में भी ब्लू टिक हटाया जा सकता है। ट्विटिर वेरिफ़िकेशन जिस पद के लिए हुआ था अगर अब वो नहीं है तो ऐसी स्थिति में भी कंपनी ब्लू टिक हटा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *