कोरोना वायरस के मध्यप्रदेश में दर्ज हुए 1079 नए मामले, आठ लोगों की मौत

भोपाल, मध्यप्रदेश में ‎पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1079 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,26,788 हो गए। इसी अव‎धि में आठ और लोगों की मौत होने के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,433 हो गयी है। मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया ‎कि बीते 24 घंटे में इंदौर में चार, भोपाल में दो और खरगोन एवं विदिशा में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। उन्होंने बताया ‎कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 822 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 547, उज्जैन में 101, सागर में 145, जबलपुर में 230 एवं ग्वालियर में 189 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के 398 नये मामले इंदौर जिले में सामने आये, जबकि भोपाल में 179, ग्वालियर में 46 और जबलपुर में 30 नये मामले सामने आये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,26,788 संक्रमितों में से अब तक 2,11,025 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 12,330 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *