रसोई गैस के फिर बढ़े दाम, 14.2 किग्रा का सिलिंडर अब 50 रूपए महंगा होगा

नई दिल्ली, ऑयल कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा किया गया है। इसी तरह 5 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर की कीमत 18 रुपए बढ़ा दी गई है। 19 किलो के सिलेंडर में 36.50 रुपए का इजाफा किया गया है। देश की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी आईओसी के मुताबिक दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत अब 644 रुपए हो गई है। कोलकाता में यह 670.50 रुपए, मुंबई में 644 रुपए और चेन्नई में 660 रुपए हो गई है। इससे पहले दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपए थी। कोलकाता में यह 620.50 रुपए, मुंबई में 594 रुपए और चेन्नई में 610 रुपए थी। इसी तरह 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1296 रुपए, कोलकाता में 1351.50 रुपए, मुंबई में 1244 रुपए और चेन्नई में 1410.50 रुपए हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *