गुजरात में 22 करोड़ के भ्रष्टाचार में पूर्व गृहमंत्री विपुल चौधरी गिरफ्तार

महेसाणा, उत्तर गुजरात में सागर डेयरी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व गृहमंत्री विपुल चौधरी को डेयरी में करोड़ों रुपए की आर्थिक गड़बड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चौधरी के मुताबिक, यह मामला महाराष्ट्र को दान में भेजे गए 22 करोड़ रु. के पोषाहार से जुड़ा है। पुलिस ने कोर्ट से उनका 14 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन 4 दिन की रिमांड मंजूर की गई है।
दूध सागर डेयरी के पूर्व अध्यक्ष विपुल चौधरी, वर्तमान अध्यक्ष आशा ठाकोर, उपाध्यक्ष मोघजी ठाकोर, प्रबंध निदेशक और अन्य अधिकारियों ने मिलकर डेयरी के 1932 कर्मचारियों को अतिरिक्त बोनस के रूप में करीब 15 करोड़ रुपए देकर आधी से अधिक रकम विपुल चौधरी के खाते में जमा करा ली थी। इस मामले में भगवान भाई चौधरी ने मेहसाणा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
चौधरी ने कहा- नि:शुल्क पोषाहार भेजना भ्रष्टाचार नहीं
चौधरी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। इस मामले में विपुल चौधरी का कहना है कि महाराष्ट्र को अकाल के दौरान नि:शुल्क पोषाहार भेजना कोई भ्रष्टाचार नहीं है। सहकारी ट्रिब्युनल के आदेश के अनुसार, वे अपनी जमीन गिरवी रखकर पैसा इकट्ठा करके अब तक 11 करोड़ 25 लाख रुपये जमा करा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *