ग्वालियर, उपनगर मुरार मे पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को उसकी पत्नी ने एक फ्लैट में महिला पुलिसकर्मी के साथ पकड़ लिया। । पत्नी एवं उसके परिजनाें ने फ्लैट पर जमकर हंगामा कर सब इंस्पेक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। पत्नी थाने में मामला दर्ज कराने पर अड़ी है। जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर सुनील बानाेरिया मुरैना जिले के रामपुर थाना में पदस्थ हैं। सुनील का विवाह जून 2017 में कंचन के साथ हुआ था। बीती रात सुनील किसी काम का कहकर ग्वालियर आ गया था। यहां सब इंस्पेक्टर अपने दाेस्त वीकेश ताेमर के मुरार में बीआरसी कालेज के सामने बने महालक्ष्मी अपार्टमेंट में रूका था। उसके साथ फ्लैट में एक महिला भी थी। कहीं से दरोगा की पत्नी को इसकी सूचना मिल गई। शुक्रवार की सुबह पत्नी कंचन अपने भाई एवं रिश्तेदाराें के साथ सीधे महालक्ष्मी अपार्टमेंट में पहुंच गई। यहां पर काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खाेला गया। काफी देर के बाद जब दरवाजा खुला तो पत्नी ने अंदर बाथरूम में महिला काे पकड़ लिया। इसके बाद फ्लैट पर जमकर हंगामा करने के साथ ही पत्नी ने साै नंबर डायल करके पुलिस काे भी बुला लिया। मुरार थाना पुलिस सभी काे थाना ले आई है, थाने मे पत्नी अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने पर तुली है।