भोपाल, प्रदेश में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। हवाओं का रुख बदलते ही दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। हवाओं का रुख बदलते ही मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। तीन दिन पहले तक जहां दक्षिण पश्चिमी हवाएं पारा चढ़ा रही थी। वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को रात का पारा थोड़ा कम हुआ है। जबकि दिन के पारे में हल्की गिरावट आई है, हालांकि शुक्रवार की सुबह भोपाल सहित कुछ जिलों में हल्दी बूंदाबांदी हुई है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक मौसम साउथ-वेस्ट राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। यह स्थिति बनी है। वहीं उत्तर भारत में बर्फबारी की वजह से दिन के पारे में गिरावट आई है। पारे में उतार-चढ़ाव की यह स्थिति अगले 1-2 दिन चलने की संभावना है। इसके बाद गुरुवार रात से एक पश्चिमी विक्षोभ नार्थ-वेस्ट इंडिया पर आ गया है। इसका असर भी मौसम पर दिखाई देना शुरू हो गया है। अजय शुक्ला के मुताबिक वर्तमान में पाकिस्तान के पास ट्रफ की शक्ल में मौजूद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर बरसात के साथ बर्फबारी हो रही है। इस सिस्टम के कारण मप्र पर बने एक प्रति चक्रवात के कारण हवा का रुख उत्तरी नहीं हो पा रहा है। इस वजह से प्रदेश में दिन-रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। एक अधिक तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत में दाखिल होने जा रहा है। इस सिस्टम से बर्फबारी में और इजाफा होगा, लेकिन हवा का रुख 17-18 दिसंबर के आसपास ही उत्तरी होने की संभावना है। इसलिए मध्यप्रदेश में फिलहाल अपेक्षाकृत ठंड नहीं पड़ने की संभावना है। उधर पिछले दो दिनों से इंदौर और आपसपास के क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हालात ये थे कि सुबह नौ बजे तक भी सूरज के दर्शन नहीं हो सके। लोग धूप के लिए छतों पर बैठे रहें। आसमान में बादल होने से शुक्रवार को सुबह सात से आठ बजे के बीच में दृश्यता भी तीन किलोमीटर तक रही। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान कहा था कि इंदौर में हल्की बारिश के आसार है। ऐसा हुआ भी। पूर्वी क्षेत्र यानि पलासिया व आसपास सुबह साढ़े आठ बजे सुबह 8.30 बजे हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने शाम को पांच बजे बाद और देर रात तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इंदौर स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी भुवन चिंदालोरे के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इंदौर में जहां सुबह छह से सात बजे के बीच सूर्य की तेज धूप निकल आती है, वहीं शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। सुबह के समय उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं। जिसके कारण हल्की ठंड का अहसास भी हुआ।मौसम केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29 डिग्री रहा।
मप्र में हवा का रुख बदलने से मौसम का मिजाज बदला हल्की बूंदाबांदी भी हुई