शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में पहुंचे रितेश और जेनेलिया

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में मुंबई में अपना नया रेस्टोरेंट खोला है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। ‎जिसमें शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट काफी बड़ा और शानदार ‎नजर आ रहा है। रेस्टोरेंट हर तरफ लाइट्स से जगमगा रहा है। इस रेस्टोरेंट में शिल्पा एक्टर रितेश देशमुख और उनकी वाइफ जेनेलिया डिसूजा और अपने पति के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिख ‎कि ‘आखिरी रात के बारे में…9 महीनों बाद मेरी पहली नाइट आउट और डिनर बाहर। दोस्तों के साथ बोस्टियन मुंबई वर्ली में एक अच्छे स्वाद और अच्छे खाने की रात।’ वहीं, एक तस्वीर में शिल्पा अकेले हंसते हुए खूबसूरत पोज दे रही हैं और अपने रेस्टोरेंट की खूबसूरती को दिखा रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा ‎कि “और ये तैयार है।” एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गईं इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें इस रेस्टोरेंट की खूब बधाईंया दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *