पीडब्ल्यूडी ने इमरती देवी और मंत्री लाखन सिंह को दिया बंगला खाली करने का नोटिस

भोपाल, उपचुनाव में मिली हार के बाद मंत्री बनने से वंचित हुईं इमरती देवी को अब सरकारी बंगला भी खाली करना पडेगा। पीडब्ल्यूडी ने नोटिस जारी कर बंगला खाली करने को कहा है। साथ ही कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे लाखन सिंह यादव को भी सरकारी बंगला खाली करने के लिए कहा है।
इमरती देवी को मंत्री बनने के दौरान पीडब्ल्यूडी ने झांसी रोड पर 44 ए बंगला अलॉट किया था। 2 दिसंबर को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने नोटिस जारी कर बंगला खाली करने को कहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद भी उन्हें शिवराज सरकार में मंत्री बनाया गया था लेकिन उपचुनाव में मिली हार के बाद उन्हें मंत्री पद से त्यागपत्र देना पडा।
लाखन को भी नोटिस
लाखन सिंह को कांग्रेस सरकार में पीडब्ल्यूडी ने रेसकोर्स रोड स्थित 35 नंबर बंगला अलॉट किया था। कांग्रेस की सरकार जाने के बाद उनके भी बंगला को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्हें भी पीडब्ल्यूडी ने नोटिस खाली करने को कहा है।
मंत्री पद तक रहता है बंगला
पीडब्ल्यूडी द्वारा मंत्री को जो बंगला अलॉट किए जाते हैं नियमानुसार मंत्री पद रहने तक के लिए होते हैं। यही कारण है कि मंत्री पद जाते ही इमरती देवी और लाखन सिंह को बंगला खाली करने को कहा है।
नोटिस मिला है, लेकिन क्यों जारी किया पता नहीं
कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने बताया कि चार दिसंबर को सरकारी बंगला खाली करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने जारी किया है। अभी मैं मंत्री हूं, मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है तो फिर कैसे बंगला खाली करा सकते हैं। बंगले को खाली करने के संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारी बता सकते हैं कि किसे के आदेश पर नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *