केंद्र किसानों संग सभी मुद्दों पर विचार विमर्श को तैयार बशर्ते किसान आंदोलन खत्म करें

नई दिल्ली,केंद्र सरकार के नए तीन कृषि कानूनों के विरोध में उतरे किसान प्रदर्शनकारियों से आंदोलन समाप्त करने की अपील करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार उनके साथ सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। केन्द्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल हजारों किसान पानी की बौछार सामना और सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प करते शुक्रवार को दिल्ली में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। इससे पहले दिन में तोमर ने कहा कि नए कृषि कानून, किसानों के जीवन में जबरदस्त सुधार लाएंगे।
उन्होंने कहा कि विभिन्न किसान निकायों को तीन दिसंबर को चर्चा के लिए बुलाया गया है। तोमर ने प्रदर्शनकारी किसानों से अपनी हड़ताल समाप्त करने और बातचीत के लिए आगे आने की अपील की। मंत्री ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *