टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की कल से हो रही शुरुआत, एक दिनी मुकाबला जीतने के इरादे से उतरेगी टीम

सिडनी, कोरोना महामारी के बीच भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत पहले एकदिवसीय मुकाबले में जीत के इरादे से करने उतरेगी। कप्तान विराट कोहली की भारतीय टीम इस दौरे में अपनी नई जर्सी में नजर आयेगी। तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में भारतीय टीम को अपने आक्रामक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बिना ही उतरना होगा। रोहित मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अभी एनसीए में फिटने हासिल करने में लगे हैं। अब देखना होगा कि टीम इंडिया रोहित की कमी कैसे पूरी करती है। भारतीय टीम के लिए मेजबानों को हराना आसान नहीं होगा जो अपने ही मैदान पर उछाल भरी गेंदों को खेलने की आदी है। इसके साथ ही उसके पास मिशेल स्टार्क या पैट कमिंस जैसे तेज गेंदबाज हैं। एकदिवसीय सीरीज में रोहित के नहीं होने से युवा मयंक अग्रवाल या शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
भारतीय बल्लेबाजों का सामना कप्तान आरोन फिंच की मेजबान टीम के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण में शामिल स्टार्क या कमिंस से होगा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पास एडम जाम्पा जैसा स्पिनर भी हैं, विराट को जंपा ने सात बार आउट भी किया है। इस बार भी इस गेंदबाज की नजरें विराट के विकेट पर रहेंगी। इसके साथ ही बल्लेबाजी की बात करें तो मेजबानों के पास अनुभवी स्टीव स्मिथ, के अलावा डेविड वॉर्नर और युवा मार्नस लाबुशेन जैसे शानदार बल्लेबाज हैं। भारतीय टीम की के पास इस बार बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी भी इनमें शामिल हैं। अब देखना है कि टीम प्रबंधन इनमें से किसे उतारना है। इसके अलावा भारतीय टीम के पास युवा शार्दु्ल ठाकुर और नवदीप सैनी भी हैं। उपकप्तान बने केएल राहुल के लिए भी यह दौरा किसी परीक्षा के समान होगा। रोहित के नहीं होने से उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में उन्हें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। इसके अलावा उन्हें विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। ऐसे में उनकी तुलना धोनी से होगी।
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या छठे या सातवें नंबर पर आक्रामक बल्लेबाजी में माहिर है। जिससे विराट दो स्पिनर लेकर उतर सकते हैं। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर ने पिछले दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम के लिए स्पिनर यजुवेन्द चहल की गेंदबाजी को खेलना आसान नहीं रहेगा।
दोनो संभावित टीमें इस प्रकार हैं।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क , एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरुन ग्रीन, मोइजेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाई, डेनियल सैम्स, मैथ्यू वेड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *