जहां से मूड होगा, वहां से लडूंगी लोकसभा का चुनाव-उमा भारती

भोपाल, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर से वे अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। अपने इस बयान में उन्होंने कहा है कि, मैं लोकसभा का चुनाव लडूंगी. जब उनसे पूछा गया कि वह मध्य […]

मप्र की 28 विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्रों की वोटों की गिनती कल 19 जिला मुख्यालयों पर की जाएगी

भोपाल, विधानसभा उप निर्वाचन 2020 की मतगणना के लिये सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों के उप निर्वाचन के लिये विगत 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था। इसके लिये मतगणना 10 नवम्बर को प्रात: 8 बजे से संबंधित जिला मुख्यालयों पर होगी। मतगणना भारत निर्वाचन […]

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके के ग्राम बरखेड़ी में मिट्टी धंसने से 4 की मौत

भोपाल,भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके के ग्राम बरखेड़ी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी खोदने गए चार बच्चों की मिट्टी धंसकने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गांव के 7 बच्चे मिट्टी खोदने गए थे। मिट्टी खोदते-खोदते अंदर गहरे में पहुंच गए। मिट्टी धंस गई और 6 बच्चे दब गए। बाहर […]

मप्र में सरकारी कर्मचारी पाएंगे सातवें वेतनमान की तीसरी किश्त, 93 निजी अस्पतालों में भी करा सकेंगे इलाज

भोपाल, मप्र सरकार के शासकीय कर्मचारी और उनके परिवार के आश्रित सदस्य अब निजी अस्पताल में भी इलाज करा सकते हैं। इसके तहत राज्य में चिन्हित 93 निजी अस्पतालों में जांच व उपचार की सुविधा रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि शासकीय सेवकों को पूर्व […]

भोपाल से विधायक आरिफ मसूद के 3 करीबी गिरफ्तार किये गए

भोपाल,भोपाल के इकबाल मैदान पर प्रदर्शन कर शांति भंग करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के तीन साथियों को तलैया पुलिस ने सोमवार दोपहर गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस की यह पहली कार्रवाई है। टीआई तलैया डीपी सिंह ने बताया कि वाफना कॉलोनी बैरसिया रोड से 42 साल के […]

ड्रग्स केस में NCB ने अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर मारा छापा

मुंबई, बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस की जांच कर रही एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर छापा मारा है। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को पहले ही एनसीबी ने अपनी हिरासत में ले रखा है। सुशांत की मौत के मामले में ड्रग्स का ऐंगल […]

अभी जेल में ही रहेंगे अर्नब गोस्वामी, बॉम्बे हाईकोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

मुंबई,रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत देने से बॉम्बे हाईकोर्ट ने इन्कार कर दिया। गोस्वामी और दो अन्य पर 2018 के अपहरण के मामले में एक इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या को लेकर उकसाने का आरोप है। जस्टिस एसके शिंदे और एमएस कार्णिक की खंडपीठ ने कहा कि हाईकोर्ट की ओर असाधारण […]

प्रदूषण से लखनऊ में कोरोना के सक्रिय केस बढे, 15 दिन में गंभीर मरीजों से बेड हुए फुल

लखनऊ,प्रदूषण से कोरोना वायरस अधिक सक्रिय हुआ है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गम्भीर मरीज भी बढ़ रहे हैं। मरीजों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट की ज्यादा जरूरत पड़ रही है। पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया समेत एल-3 कोविड अस्पतालों में 15 दिन पहले 100 से ज्यादा वेंटीलेटर बेड खाली हो गए […]

गुजारा भत्ता ऐसा न हो कि पति गरीबी में आ जाए – सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली,सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि गुजारे के लिए भरण पोषण भत्ता तय करते समय अदालतें यह देखें कि मुआवजा न्यायोचित हो। यह इतना ज्यादा न हो कि पति गरीबी में आ जाए और विवाह की विफलता उस पर एक सजा की तरह से न हो। जस्टिस इंदु मल्होत्रा और सुभाष […]

कोरोना की वैक्सीन आम लोगों तक 2022 के बाद ही पहुंच पाना संभव -डॉ गुलेरिया

नई दिल्ली, कोरोना वायरस को लेकर लोगों के मन में कई सारे सवाल उठ रहे हैं। लगभग आठ महीने से लोग अपने घरों में बंद हैं। लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बावजूद भी हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। क्योंकि अब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बनी है। हालांकि कई देशों में इसकी […]