भोपाल,आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के फोटो को रावण के रूप में एडिट करने वाले युवक के खिलाफ फेसबुक अकाउंट के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज करने के बाद उसे राजगढ से दबोचा लिया है। मामले मे क्राईम ब्रांच पुलिस ने बताया कि न्यू श्रीराम परिसर,अवधपुरी मे रहने वाले प्रवीण कुमारसिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि राजगढ़ जिले में रहने वाले युवक सुरेश लोधी ने फेसबुक अकाउंट से रविवार को एक पोस्ट वायरल की है। उसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन राव भागवत की तस्वीर से छेड़छाड़ कर फोटो को रावण के चेहरे के स्थान पर लगाया गया है। उसके दाएं-बाएं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के फोटो लगाए गए हैं। इसके साथ ही एक आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिखी है। प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि इस तरह की पोस्ट से वर्ग विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-500,501,505(2) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए तस्वीर को आपत्तिजनक एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी सुरेश लोधी को राजगढ़ से गिरफ़्तार कर लिया।
सर संघ चालक भागवत की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला राजगढ से पकड़ा गया