बाइक से ससुराल जा रहे मोहनपुरा के युवक को कार ने कुचला,मौत

उज्जैन, ससुराल जाने का कहकर घर से निकले बाइक सवार युवक को नागदा उन्हेल मार्ग पर कार ने कुचल दिया। दुर्घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि नागदा-उन्हेल बायपास मार्ग पर बाइक और कार के बीच भिड़ंत हो गई। बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम के बाद मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए बाइक की और उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान सुरेश पिता रतनलाल बंजारा 29 वर्ष निवासी मोहनपुरा के रूप में हुई। परिजन जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे मंगलवार को ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि सुरेश ग्राम झिरनिया स्थित ससुराल जाने का कहकर घर से निकला था। कार स्विफ्ट सामने आई है जिसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले में दुर्घटना के साथ मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *