मुख्यमंत्री निवास पर दुर्गा नवमी के मौके पर हुई पूजा अर्चना और कन्या पूजन

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने दुर्गा नवमी के अवसर पर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की। चौहान की पत्नी श्रीमती साधना सिंह ने नव दुर्गा की झांकी सजाई जिसमें शैलपुत्री, ब्रम्हचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धदात्री माता के दर्शन प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्गा नवमी पर दुर्गा माँ से नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या भोज का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्यमंत्री चौहान और श्रीमती साधना सिंह ने कन्याओं के पैर पखारे और कन्याओं को भोज करवाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *