मंडल ने अंग्रेजी-हिंदी के विशिष्ट विषयों को हटाया, अब सामान्य किताबें लागू

भोपाल, मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नवमीं से बारहवीं तक संचालित अंग्रेजी और हिन्दी भाषा की किताबों से विशिष्ट और सामान्य विषयों को हटा दिया गया है। अब इन विषयों की सिर्फ दो ही किताबें हिन्दी और अंग्रेजी होंगी। इनकी पुस्तकें भी एक ही होंगी। यह व्यवस्था 9वीं एवं 11वीं में इसी साल और दसवीं-बारहवीं में अगले वर्ष यानि सत्र 2021-22 से भाषा की किताबें बदलेंगी। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बीते सप्ताह आदेश जारी कर नवमीं-ग्यारहवीं एवं 12वीं में हिन्दी व अंग्रेजी भाषा के विशिष्ट व सामान्य विषय को हटाते हुए नए एनसीईआरटी की किताबें लागू करने के आदेश जारी किए थे। साथ ही एक और पत्र जारी किया गया कि इसमें किस कक्षा कि किताबें कब से लागू की जाएगी। उसमें यह जानकारी दी गई, लेकिन यह जानकारी छात्रछात्राओं तक नहीं पहुंच सकी। इस कारण विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है, योंकि 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जो सिलेबस दिए गया है, उसमें हिंदी और अंग्रेजी में विशिष्ट और सामान्य विषयों को शामिल किया गया है तथा 9वीं एवं 11वीं कक्षा में के सिलेबस से हिन्दी व अंग्रेजी भाषा के विशिष्ट व सामान्य विषय को हटाते हुए एनसीईआरटी की किताबों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *