मप्र में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी अपने घर पर मना सकेंगे दशहरा, सरकार ने 26 को किया अवकाश का एलान

भोपाल, शिवराज सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को दशहरे का तोहफा दिया है। शिवराज सरकार ने दशहरे पर शासकीय अवकाश घोषित किया है। इस साल दशहरा 26 अक्टूबर को है और उस दिन सोमवार है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है और अब सोमवार को भी शासकीय अवकाश घोषित होने से सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को दो दिनों का अवकाश मिलेगा जिससे वो अपने गृहनगर या गांव जाकर आराम से दशहरे का पर्व मना पाएंगे।
सीएम शिवराज ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरे पर अवकाश का तोहफा देते हुए कहा कि 25 अक्टूबर को रविवार का अवकाश है और 26 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश घोषित किया गया है, जिससे अधिकारी-कर्मचारी अपने गृहनगर या गांव जाकर दशहरे का त्यौहार मना सकते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महाष्टमी के पावन पर्व की भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि मां से देश व मध्यप्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। सीएम के आदेश के बाद सीएओ ने भी ट्वीट कर दशहरे पर अवकाश घोषित होने की जानकारी दी है।
सीएमओ ने किए दो ट्वीट
दशहरे पर शासकीय अवकाश होने की जानकारी देते हुए सीएमओ ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए, जिनमें से पहले ट्वीट में लिखा कि मध्यप्रदेश में 26 अक्टूबर सोमवार के दिन भी विजयादशमी का शासकीय अवकाश रहेगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। पूर्व में घोषित विजयदशमी का रविवार का अवकाश भी यथावत रहेगा। वहीं दूसरे ट्वीट में लिखा गया कि शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को भी त्यौहार पर प्राय: अपने गृह नगर या गांव जाकर पर्व मनाना होता है। रविवार के साथ ही सोमवार को भी अवकाश मिल जाने से सुविधाजनक ढंग से पर्व मना पाएंगे। बता दें कि इन दिनों मध्यप्रदेश में उपचुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं और ऐसे में एक साथ दो दिनों का अवकाश मिलने से कहीं न कहीं सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को काफी फायदा होगा और वो विजयादशमी का पर्व अपने परिवार के साथ अच्छे से मना पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *