गृह मंत्री अमित शाह 56 वर्ष के हुए, पीएम मोदी ने दी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुरुवार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीघार्यु जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। अमित शाह आज 56 वर्ष के हो गए। वह 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनकी अगुवाई में पार्टी ने 2019 का आम चुनाव लड़ा और शानदार विजय हासिल की। वह 2019 के चुनाव में स्वयं गुजरात में गांधीनगर से चुनाव लड़े और लोकसभा पहुंचे। पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता और उत्कृष्टता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान बहुत अहम है। मैं देश की सेवा में जुटे रहने के लिये उनके दीघार्यु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीघार्यु जीवन की कामना की है। राजनाथ सिंह ने अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, केंद्रीय गृहमंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमित भाई दीघार्यु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे। नकवी ने बधाई संदेश में कहा, राष्ट्रवाद के जुनून-जज़्बे से भरपूर नेतृत्व, कुशल प्रशासक, बेहतरीन संगठनकतार्, भारत की सुरक्षा-समृद्धि को समर्पित यशस्वी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *