शिल्पा शेट्टी ने एयरपोर्ट पर पहन रखी थी नए स्टाइल की जींस देख लगा, अरे ये उल्टी पहन ली क्या?

मुंबई, 45 की उम्र में भी खुद को फिट बनाए रखने के लिए रोज वर्कआउट करने वाली शिल्पा शेट्टी अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करने से भी हिचकती नहीं हैं। चाहे सूट हो, साड़ी हो या फिर कैजुअल क्लोद्स सभी में वह शानदार नजर आती हैं। शिल्पा को हाल ही में मुंबई में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह कैजुअल स्टाइल में नजर आईं। उन्होंने वाइट कलर की प्लेन टी-शर्ट के साथ ब्लैक कलर की स्किनफिट जींस पहनी हुई थी। जींस में रिप्ड डिजाइन भी थी, लेकिन ये आगे की जगह पीछे की ओर थी। जी हां, अब तक आपने रिप्ड डिजाइन किसी भी जींस में फ्रंट में ही बनी देखी होगी, लेकिन शिल्पा की जींस में ये पीछे की ओर थी। इसे देख एक बार को तो लगा कि कहीं ऐक्ट्रेस ने इसे उल्टा तो नहीं पहन लिया था? लेकिन सच तो ये है कि ये भी आज का नया स्टाइल ही है।
रिप्ड डिजाइन को लेग में पीछे के पोर्शन पर देखने के बाद अब शिल्पा के इसी लुक के एक और हटकर स्टाइल पर गौर फरमाते हैं। इस जींस और टी-शर्ट लुक के साथ ऐक्ट्रेस ने मिसमैच्ड स्नीकर्स पहने थे। इनमें से एक स्काई ब्लू, वाइट, येलो और मस्टर्ड कलर का था, तो वहीं दूसरा जूता ब्लैक, पर्पल, वाइट और पिंक कलर का था। वैसे इन शूज में शिल्पा इससे पहले अपनी सैलॉन विजिट के दौरान भी नजर आई थीं। शिल्पा के इस एयरपोर्ट लुक में भले ही ऐसे कपड़े और जूते शामिल थे, जो एक बार में देखने को अजीब लग सकते हैं, लेकिन ये सब लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का ही हिस्सा हैं। हां, इस बात में भी कोई शक नहीं है कि शिल्पा शेट्टी के इस खास स्टाइल ने ही उनके सिंपल से लुक को बोरिंग नहीं बनने दिया। आजकल मिसमैच चीजों का फैशन ट्रेंड में है। इसमें मिसमैच्ड शूज, हील्स, नेल पॉलिश, सॉक्स, ईयररिंग्स जैसी फैशन से जुड़े लगभग हर आइटम को लोग कैरी करते दिख रहे हैं। अब तो कंपनियां यूथ के इस पॉप्युलर होते ट्रेंड को एनकैश करने के लिए मिसमैच्ड प्रॉडक्ट्स का प्रॉडक्शन और भी ज्यादा करने लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *