भोपाल, अब उपभोक्ताओ को जिस महीने बिजली बिल मिलेंगे, उसकी ड्यू डेट यानी बिल जमा करने की अंतिम तारीख भी उसी महीने की ही रहेगी। इसके लिए कंपनी ने बिलिंग शेड्यूल और सॉफ्टवेयर में भी बदलाव किया है। बिजली कंपनियों ने यह कवायद ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे के निर्देश पर की है। प्रमुख सचिव दुबे ने बताया कि अभी तक बिलिंग शेड्यूल 45 दिन था, अब उसे वास्तविक खपत के आधार पर का 30 दिन का कर दिया गया है।
अभी तक यह होता था
अक्टूबर के एडवांस बिल 20 सितंबर को दिए जाते थे। इसमें अगस्त के 10 दिन और सितंबर के 20 दिन गिन लिए जाते थे। ड्यू डेट अक्टूबर में होती थी। इससे उपभोक्ताओं को तीन महीने के दिनों के गणित को लेकर कन्फ्यूजन रहता था। बिल का महीना अक्टूबर है तो उसमें ड्यू डेट भी अक्टूबर की ही रहेगी। फीडरवार हर महीने 1 तारीख से 18 तारीख तक रीडिंग और बिलिंग होगी
मप्र में बिजली बिल का अब 45 की जगह 30 दिन का होगी बिलिंग शेड्यूल