स्पिरानाक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं बेसबॉल के फैंस

न्यूयार्क, गोल्फ जगत की चर्चित महिला प्लेयर्स में से एक पेजे स्पिरानाक ने बताया कि बेसबॉल फैंस उनके बारे में आपत्तिजनक बातें कहते हैं। वे उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। अमरीकी सोशल मीडिया स्टार ने अपने पोडकास्ट पर कहा- मुझे पता है कि सेन डियागो पैडरेस को कोई ज्यादा पसंद नहीं करता। मैं 27 साल की हूं इस दौरान मैं कभी भी पैडरेस के फैंस से नहीं मिली हूं।
फिर मैंने एक वीडियो देखी जिसमें काफी लोग सेन डियागो के लिए सेलिब्रेशन कर रहे थे। मैंने उस वीडियो पर कमेंट कर दिया यह मजाक है कि यहां सेलिब्रेशन मना रहे हैं, लेकिन उनको मैदान पर जूझते देखने को कोई राजी नहीं है। इसके बाद पैडरेस से जुड़े कुछ फैंस की आपत्तिजनक शब्दावली शुरू हो गई। अंत में मुझे अपनी बात का पछतावा करना पड़ा, क्योंकि मुझे जान से मारने तक की धमकियां मिलने लगी थीं। कइयों ने मुझे रेड लाइट एरिया की स्टार तक बोल दिया। यह असहनीय है।
उल्लेखनीय है कि पेजे स्पिरानाक तब चर्चा में आई थी, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फैंस से शर्त लगाई थी कि शर्त हारने के बाद वह जीतने वाले के साथ डेट पर जाएंगी। शर्त हारने पर पेजे उस लड़के के साथ डेट पर गई भी थीं। पेजे सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती है। खास तौर पर इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की लंबी चौड़ी लिस्ट है। इंस्टा। पर उनके 2.8 मिलियन फैंस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *