बजाज ऑटो ने पल्सर के सभी वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की

नई दिल्ली, ऑटोमोबाइल क्षेत्र की स्वदेशी कंपनी बजाज ऑटो ने अपने पॉप्युलर बाइक सेगमेंट पल्सर के लगभग सभी वैरिएंट्स की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की है। बजाज ने अक्टूबर महीने में पल्सर सीरीज की बाइक्स के साथ ही डोमिनर की कीमतों में भी मामूली इजाफा किया है। बजाज पल्सर 125, पल्सर 150, पल्सर 150एफ, पल्सर 80एफ, पल्सर 220एफ, पल्सर एनएस160 और पल्सर एनएस200 की नई प्राइल लिस्ट जारी की गई है। बीते दिनों कंपनी ने पल्सर के शुरुआती मॉडल में 100 से ज्यादा और टॉप मॉडल में 1000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की थी। अब फिर से इन बाइक्स के रेट रिवाइज किए गए हैं। आइए, जानते हैं कि बजाज पल्सर 125 सीसी से लेकर बजाज पल्सर एनएस 200 समेत पल्सर सीरीज की अन्य बाइक्स की मौजूदा कीमतें कितनी हैं? बजाज पल्सर के अलग-अलग वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बजाज पल्सर 125 ड्रम वैरिएंट की कीमत अब 72,122 रुपये हो गई है। वहीं पल्सर 125 डिस्क वैरिएंट की कीमत 76,922 रुपये है। पल्सर 125 स्पील्ट सीट ड्रम वैरिएंट की कीमत 73,274 रुपये है। पल्सर 125 स्पील्ट सीट डीस्क वैरिएंट की कीमत अब 80,218 रुपये हो गई है। वहीं पल्सर 150 ‎नियान वैरिएंट की कीमत 92,627 रुपये है। पल्सर 150 सीसी बाइक की कीमत 99,584 रुपये है। वहीं पल्सर 150 टवीन डीस्क वैरिएंट की कीमत 1,03,482 रुपये है। बजाज पल्सर के मिड रेंज और टॉप वैरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है, जिनमें पल्सर 180एफ नियान वैरिएंट की कीमत 1,13,018 रुपये और पल्सर 220एफ वैरिएंट की कीमत 1,23,245 रुपये है।
पल्सर एनएस 160 की कीमत अब 1,08,589 रुपये और पल्सर एनएस 200 वैरिएंट की कीमत 1,31,219 रुपये हो गई है।लॉकडाउन की वजह से प्रोडक्शन प्रभावित होने के कारण पहले से ही बाइक्स की कीमतें बढ़ने लगी थीं, अब डिमांड ज्यादा होने से भी बजाज समेत अन्य कंपनियों की बाइक्स की कीमतें बढ़ी हैं। फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में बाइक्स की बिक्री ने भी रफ्तार पकड़ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *