यूपी में कोरोना ने ली से 63 और लोगों की जान, 3663 नए मरीज मिले

लखनऊ,उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3663 नए संक्रमित मिले। राहत की बात यह है कि इसी अवधि में अस्पतालों से 4432 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। संक्रमण से एक दिन में मरने वालों की संख्या 61 रही हालांकि एक दिन पूर्व यह 63 थी।
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल और अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को यहां बताया कि कल एक दिन में 1,56,336 सैम्पल की जांच की गई। अब तक कुल 1,10,44,860 सैम्पल की जांच की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 3,663 नए मामले आए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4,432 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक कुल 3,70,753 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किए गए। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 88.07 पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 44,031 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 20,647 लोग हैं जबकि निजी चिकित्सालयों में 3,513 लोग इलाज करा रहे हैं। सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,32,391 क्षेत्रों में 4,03,851 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,62,60,522 घरों के 12,99,63,786 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *