सुष्मिता की बेटी रिनी फिल्म ‘सुट्टाबाजी’ से बॉलिवुड में करने जा रही डेब्यू

मुंबई, हाल के दिनों में बॉलिवुड में बहुत से स्टारकिड्स ने डेब्यू किया है। अब एक और स्टारकिड यानी सुष्मिता सेन की बेटी रिनी भी बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। 21 साल की रिनी की पहली फिल्म का नाम ‘सुट्टाबाजी’ होगा और इसकी शूटिंग हाल में शुरू हो चुकी है और इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की कहानी कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान परिवार के रिश्तों पर है। हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा डीटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि रिनी का किरदार इसमें एक बिगड़ैल बच्ची का होगा। फिल्म में कोमल छाबड़िया और राहुल वोहरा रिनी के पैरंट्स के किरदार में नजर आएंगे। रिनी की इस डेब्यू फिल्म का डायरेक्शन कबीर खुराना कर रहे हैं और माना जा रहा है कि यह फिल्म सीधे डिजिटल प्लैटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। वैसे अपने कई पुराने इंटरव्यू में सुष्मिता सेन पहले ही कह चुकी हैं कि उनकी बड़ी बेटी रिनी हमेशा से ऐक्ट्रेस बनना चाहती हैं। इसके लिए बाकायदे रिनी ने ट्रेनिंग ली है। रिनी ऐक्टिंग के अलावा गाने का भी शौक रखती हैं, माना जा रहा है कि वह अपनी पहली फिल्म में गाना भी गाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *